बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर जिले के शिकारपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने अनिल शर्मा के परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत विधायक के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल गमगीन रहा। मुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
शिकारपुर: सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर जताई शोक संवेदना
RELATED ARTICLES


