Tuesday, September 15, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरखानपुर: पानी की टंकी पर चढ़े आधा दर्जन लोग का वीडियो वायरल,...

खानपुर: पानी की टंकी पर चढ़े आधा दर्जन लोग का वीडियो वायरल, नगर पंचायत पर उठ रहे सवाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खानपुर नगर पंचायत परिसर में स्थित पानी की टंकी इन दिनों सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। टंकी के ऊपर करीब आधा दर्जन लोग चढ़े हुए दिखाई दिए। टंकी पर लोगों के चढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जरा-सी लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो सकता है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार लोग इसी पानी की टंकी पर चढ़े हुए दिखाई दे चुके हैं। इसी पानी की टंकी से पूरे खानपुर नगर में पेयजल की सप्लाई की जाती है। ऐसे में टंकी पर अनधिकृत रूप से लोगों का पहुंचना न केवल हादसे का खतरा बढ़ा रहा है, बल्कि पेयजल व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए टंकी की सीढ़ियों और प्रवेश मार्ग को सुरक्षित करना चाहिए, ताकि कोई व्यक्ति वहां आसानी से न पहुंच सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments