बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत खुर्जा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने सूरजमल जटिया अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। विधायक मीनाक्षी सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों पर जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों के बीच पहुंचीं विधायक मीनाक्षी सिंह, अस्पताल में बांटे फल
RELATED ARTICLES


