Monday, September 21, 2026
HomeUncategorizedहज यात्रियों को बड़ी राहत, 30 सितंबर तक बनवा सकेंगे मेडिकल फिटनेस...

हज यात्रियों को बड़ी राहत, 30 सितंबर तक बनवा सकेंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में हज यात्रा-2027 के लिए चयनित आजमीन-ए-हज के लिए राहत भरी खबर है। अब हज यात्री 30 सितंबर तक अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रा के लिए मेडिकल जांच और फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है।
आजमीन-ए-हज को मेडिकल फिटनेस के लिए सीबीसी, आरबीएस/एचबीए1सी, केएफटी, एलएफटी, चेस्ट एक्स-रे और ईसीजी समेत जरूरी लैब और रेडियोलॉजिकल जांच करानी होगी। जांच के बाद सरकारी डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रमाणित कराना होगा। हज यात्री आजमीन-ए-हज जिला अस्पताल में जाकर अपनी जांच और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि एक अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश हज समिति को ऑनलाइन या पोस्ट के माध्यम से भेजनी होगी।
हज यात्रियों से अपील की गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मेडिकल जांच और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी कर लें।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments