Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: एलडीएवी इंटर कॉलेज में 30 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला

अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कॉलेज में 30 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 30 सितंबर को एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में निजी क्षेत्र के करीब 14 नियोजक प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी नौकरी के लिए साक्षात्कार दे सकेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दूबे के अनुसार मेले का आयोजन बुधवार को सुबह 11 बजे से होगा। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट roj-gaarsangam.up.gov.in और भारत सरकार के पोर्टल ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments