Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: आज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज...

बुलंदशहर: आज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं व बारिश के चेतावनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मौसम विभाग ने जनपद बुलंदशहर में 26 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बुलंदशहर के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर यानी आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तेज आंधी चलने की स्थिति में वाहन लेकर सड़क पर निकलने से बचें। प्रशासन ने मौसम खराब होने पर लोगों को पक्के मकान के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments