बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल हुए पिता-पुत्री के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मोहल्ला रामनगर निवासी नितेश अपनी पुत्री नित्या के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नितेश और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश कर रही है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



