बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल दरवाजा से गहनों में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला ने सुनार पर असली सोने के गहनों की जगह नकली गहने लौटाने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने मकान बनवाने के लिए अपने सोने के करीब आठ गहने सुनार के पास गिरवी रखे थे। आरोप है कि रकम वापस करने के बाद जब महिला अपने गहने लेने पहुंची तो सुनार ने उसे असली गहनों के बजाय नकली आभूषण लौटा दिए। महिला का आरोप है कि सुनार ने उसके भरोसे का फायदा उठाते हुए गहनों में बड़ा खेल किया। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बुलंदशहर के SSP से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
सुनार ने असली गहनों की जगह लौटाए नकली आभूषण, महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES


