बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद की नगरपालिका ने नालों के ऊपर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है उन्होंने अवैध रूप से कब्जा करने वाली 20 दुकानों को 15 दिन के भीतर खाली कर चाबी सौंपने का अंतिम नोटिस दिया गया है। यदि कोई दुकानदार 15 दिनों के भीतर दुकान खाली कर चाबी नहीं सौंपता है तो पालिका खुद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगी। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
आपको बता दें कि बाजारों में दुकानदारों ने नालों के ऊपर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा है। इस दौरान नालों की साफ-सफाई में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नाले की साफ-सफाई न होने के कारण बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी का कहना है कि नालों के ऊपर कब्जा कर पक्का निर्माण और दुकान बना दी गई है जिसके कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। नालों के ऊपर अवैध रूप से कब्जा की हुई दुकानों को 15 दिनों के भीतर खाली कर चाबी सौंपने का अंतिम नोटिस दिया गया है। यदि कोई दुकानदार समय सीमा के भीतर दुकान खाली नहीं करता है तो नगर पालिका खुद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करेगी। इसके साथ ही दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



