बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से अनूपशहर में 30 सितंबर यानी कल को प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि रोजगार मेला एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में आयोजित होना था। मेले में कई नामी कंपनियों को प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के स्थगन से अभ्यर्थियों को असुविधा के लिए खेद है। रोजगार मेले की अगली तिथि जल्द ही तय कर सार्वजनिक रूप से सूचित कर दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ नई तिथि पर पायकारक अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



