बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ में एक मजदूर के मकान की पक्की दीवार खेत की ओर गिर गई। इस दौरान कमरे में सो रही महिला को हल्की चोट है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित है। दीवार गिरने के शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और महिला को चिकित्सक के पास ले गए जहां महिला का उपचार किया गया।
आपको बता दें कि मजदूर मुकेश का कहना है कि दो दिन से लगातार बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में उनके मकान की दीवार खेत की ओर जा गिरी। मकान की दीवार गिरने से उनकी पत्नी सुमित्रा को ईट लगने से हल्की चोट आई है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य तीन शेड के नीचे सो रहे थे जिसके कारण वह सभी सुरक्षित बच गए। मुकेश का कहना है कि अगर दीवार अंदर की तरफ गिरती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मजदूर मुकेश ने तहसील प्रशासन को मामले से अवगत कराया। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



