Tuesday, September 29, 2026
Homeशराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने रोमिल के सिर...

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने रोमिल के सिर में डंडा मारकर की थी हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अडौली नहर पुल के पास से गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक डंडा (आलाकत्ल बल्ली) बरामद हुआ हैं। आरोपी की पहचान शिवम पुत्र कन्हैया निवासी गांव काहिरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी शिवम ने पूछताछ में बताया कि 22 सितंबर 2026 को वह मृतक रोमिल के साथ शराब पी रहा था जिसके दौरान दोनों के मध्य विवाद/मारपीट हो गयी थी जिसमें एक डंडा मृतक रोमिल के सिर में लग गया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments