Tuesday, October 6, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबर28 वर्ष पूर्व की गयी हत्या की घटना में संलिप्त दो आरोपी...

28 वर्ष पूर्व की गयी हत्या की घटना में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने 28 वर्ष पूर्व की गयी हत्या की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को मधुपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारा सिंह पुत्र रघुवर सिंह निवासी ग्राम भिन्डौर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर व रमेश पुत्र रघुवर निवासी ग्राम भिन्डौर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 17 अगस्त 2026 को थाना सैक्टर-39 जनपद कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में (जीरो एफआईआर) निल/2026 धारा-302/201 भादवि बनाम रमेश आदि पंजीकृत होकर 25 अगस्त 2026 को थाना खुर्जानगर पर प्राप्त हुई, जिसमे वादी सुरजीत पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम भिण्डौर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर द्वारा बताया गया था कि 09 अक्टूबर 1997 को वादी का भाई ब्रहमजीत छलेरा व अभियुक्त रमेश जनपद गौतमबुद्धनगर से मेला देखने खुर्जा नगर आये थे, तभी अभियुक्तों द्वारा उसके भाई ब्रहमजीत छलेरा की हत्या कर दी थी तथा शव को कहीं छुपा दिया था एवं तभी से अभियुक्त फरार हो गये थे जो कहीं छुप कर रह रहे थे। वर्ष 1997 में ही वादी द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर में ब्रहमजीत की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जीरो एफआईआर के आधार पर खाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 959/26 धारा 302/201 भादवि बनाम रमेश आदि पंजीकृत किया गया था। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments