बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस की दुष्कर्म की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलवस्था में अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी में कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शफीक पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर (घायल) तथा भूरा पुत्र मुमत्याज निवासी नरसलघाट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा बुधवार की रात धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी नहर पटरी के पास मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार/वांछित आरोपी शफीक द्वारा 06 अक्टूबर 2026 को थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना खुर्जा देहात पर मु0अ0सं0- 308/26 धारा 70 (1) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि घटना के दिन उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था, जिसकी तलाश करने के लिए वह पुनः घटनास्थल पर आया था। पुलिस द्वारा आरोपी शफीक के साथी भूरा पुत्र मुमत्याज निवासी नरसलघाट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
FULL MOUTH Dental Implants व नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



