Thursday, October 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरप्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़कर स्कूल से सिलेंडर व अन्य सामान चोरी...

प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़कर स्कूल से सिलेंडर व अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात की पुलिस ने बुधवार को एक अभिसूचना के आधार पर हजरतपुर पूठरी वाले बम्बे की पुलिया के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की गए दो गैस सिलेंडर, एक एलईडीटीवी, दो बोतल सरसों का तेल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 04 अक्टूबर 2026 की रात को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहोरावास में प्राथमिक विद्यालय की पीछे की दीवार तोड़कर स्कूल से चोरी करने की घटना कारित की गई थी जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र विनोद निवासी ग्राम बोहरावास थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर, प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बोहरावास थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर व 02 बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल व बाल अपचारी को सम्प्रेक्षण गृह भेजा है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments