Friday, October 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबेकाबू बस ने स्कूटी व बाइक में मारी जोरदार टक्कर, चार लोग...

बेकाबू बस ने स्कूटी व बाइक में मारी जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर चौराहा बाईपास के पास बस ने राह चलती स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के मोहल्ला काला पीर की रहने वाली रुक्सार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को उनके पति कासिम और बेटा आहद स्कूटी से सिकंदराबाद से खुर्जा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे दोस्तपुर बाईपास के पास पहुंचे, तभी हरियाणा नंबर की एक बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी और पास में चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। ​हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार पिता-पुत्र कासिम और आहद तथा बाइक सवार दंपत्ति रविंद्र कुमार और उनकी पत्नी रेखा रानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments