Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, डीएवी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से चालक...

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, डीएवी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से चालक की मौत


बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, डीएवी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से चालक की मौत

बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर पर एक अनियंत्रित कार हादसे का शिकार हो गई। शनिवार रात करीब 11 बजे अनियंत्रित कार फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार से जा टकराई। हादसे में कार चालक सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कार फ्लाईओवर से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक कार के अंदर फंस गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से चालक को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कार फ्लाईओवर की बाउंड्री तोड़कर नीचे नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप के अनुसार, शुरुआती जांच में वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments