Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद में नवरात्रि की धूम, पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ी भीड़

औरंगाबाद में नवरात्रि की धूम, पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ी भीड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र मे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन औरंगाबाद में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। रविवार को मंदिरों और घरों में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। वहीं, नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई और सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। बाजार में पूजा सामग्री, फूल-माला, माता की चुनरी और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। नवरात्रि को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह नजर आया। फूल विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि गेंदा, गुलाब और मोगरा के फूलों की मांग अधिक रही।
माता की मूर्तियों, चुनरी और पूजा-श्रृंगार के सामान की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिससे व्यापारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने किराना दुकानों से भी जरूरी सामान खरीदा। नवरात्रि के पहले दिन औरंगाबाद में आस्था के साथ बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं, वहीं त्योहार के चलते व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments