बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्चों को खाने का लालच देकर निर्माणाधीन मकान में ले गए और कुकर्म किया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि गांव चोला के रहने वाले पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 22 मार्च को उनका 13 वर्षीय बेटा गांव के ही 11 वर्षीय बच्चे के साथ खेल रहा था। तभी गांव के ही रहने वाला एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और दोनों को खाने-पीने का लालच देकर अपने साथ एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और दोनों को डरा-धमकाकर उनके मुँह में कपड़ा ठूसकर कुकर्म किया। वारदात के बाद दोनों बच्चे काफी डरे हुए थे और घर से निकलना बंद कर दिया था। जब परिजनों ने बच्चों से पूछा तो उन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे जहां उनके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और उन्हें भगा दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और मामले के शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।
तीन युवकों ने दो बच्चों के साथ किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
0
126
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


