Tuesday, October 13, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरअगौता: किसान की हत्या से सनसनी, मेड़ के विवाद में पड़ोसी के...

अगौता: किसान की हत्या से सनसनी, मेड़ के विवाद में पड़ोसी के बेटों पर आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के ढकोली गांव में 58 वर्षीय किसान अनवार की हत्या के मामले में खेत की मेड़ को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक के बेटे इस्राइल ने पड़ोसी किसान के दोनों बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, अनवार सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिजन खेत पर पहुंचे, जहां अनवार का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनके सिर, चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे। शव से कुछ दूरी पर उनका मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर थाना अगौता पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव कोकब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे इस्राइल ने पुलिस को बताया कि खेत की मेड़ को लेकर पड़ोसी किसान से उनके पिता का कई बार विवाद हो चुका था। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसी किसान के दोनों बेटों ने अनवार की हत्या की है। अनवार के चार बेटे हैं और वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। किसान की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments