बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):
🙏श्री गणेशाम्बा-गुरुभ्यो नमः🙏
🪐प्रत्यक्षं ज्योतिषं शास्त्रं चन्द्रार्कौ यत्र साक्षिणौ🪐
🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳
🚩गतकलियुग- 5128 🚩
🚩विक्रम संवत -2083 🚩
🚩शक संवत -1948 🚩
🍁 सम्वत्सर – रौद्र
🍁 अयन – दक्षिणायन
🍁 ऋतु – शरद
🍁 मास – आश्विन
🍁 पक्ष – शुक्ल
🍁 वार – गुरुवार
🚩तिथि – पंचमी रात्रि 27:25 मिनट बजे तक फिर षष्ठी
🍁नक्षत्र – ज्येष्ठा 16 अक्टूबर प्रातः 06:47 मिनट बजे तक
🍁योग- सौभाग्य रात्रि 21:14 मिनट बजे तक फिर शोभन
🍁करण-प्रथम- बव द्वितीय- बालव
🍁ब्रह्म मुहूर्त -प्रातः 04:22 मिनट बजे से प्रातः 05:10 मिनट बजे तक
🍁भद्रा – चन्द्रमा वृश्चिक में तो मृत्युलोक
🍁सूर्योदय-प्रातः06 बजकर 25 मिनट बजे
🍁सूर्यास्त-सायं 17 बजकर 49 मिनट बजे
🍁चन्द्रमा- वृश्चिक
🍁मूल – सम्पूर्ण दिवस
🍁पंचक – नहीं
🍁दिशाशूल – दक्षिण दिशा
🍁राहुकाल -दिवा 13:30 मिनट बजे से दिवा 15 :00 मिनट बजे तक
🍁वास्तु टिप्स :- बच्चों के कमरे के ईशान कोण को पढ़ाई के लिए ईस्तमाल करना अच्छा रहता हैं,लेकिन ध्यान रहे कि इस दिशा में कभी भी कोई भारी सामान न रहे !!
🍁विशेष :- शारदीय नवरात्र
🍁विशेष :- पंचमी नवरात्र
🍁विशेष जानकारी:- नवरात्रि के पाँचवें दिन माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप माँ स्कंदमाता का पूजन करें ! माँ स्कंदमाता पूजा से प्रसन्न होकर भक्तों को व्यापार,करियर में सफलता का आशीर्वाद देती हैं,और उनके हर काम बनने लगते हैं,माता के पाँचवें स्वरूप को केला अर्पित करना शुभ है।तथा दूध और मखाना से बनी खीर का भोग लगाया जा सकता है। दूध से बनी मिठाई या अन्य सात्त्विक मिष्ठान अर्पित करें।मौसमी फल और नारियल श्रद्धापूर्वक चढ़ाएँ।विशेष रूप से खीर और केले का भोग लगाकर परिवार में प्रसाद वितरण करें। !!
🚩सुविचार🚩
@ धर्म की सबसे सरल व्याख्या,किसी की भी आत्मा को हमारी वजह से दुःख ना पहुंचे,यही धर्म हैं !!
🚩श्रीरस्तु🚩
1.मेष राशि:आज धन-लाभ के अच्छे योग हैं, नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के सहयोग से टारगेट पूरा करने का अवसर मिल सकता है।अधूरे कार्यों में सफलता, आय में वृद्धि और संतान पक्ष से शुभ समाचार के संकेत हैं।व्यापारी किस्मत का साथ पा सकते हैं,प्रेम-संबंधों में मधुरता रहेगी।छात्रों को नए प्रोजेक्ट या अध्ययन से जुड़ा अवसर मिल सकता है, और अटका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है।
2.वृषभ राशि:आज आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, परंतु अत्यधिक तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है,आराम और देखभाल जरूरी है।
व्यापार में अजनबियों से सावधानी रखें और व्यर्थ प्रतिस्पर्धा से बचें,नुकसान की संभावना से बचने के लिए विवेकपूर्ण निर्णय लें।
रिश्तों में भरोसा बढ़ने और गलतफहमियां कम होने के संकेत हैं।
3.मिथुन राशि:आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी न करें।आर्थिक मामलों में संयम रखें, योजना बनाकर खर्च करें।
पारिवारिक बातचीत में विनम्रता रखें, इससे तनाव कम रहेगा।
4.कर्क राशि:आज नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ और कार्यों में सफलता के संकेत हैं।धन के मामले में सतर्कता आवश्यक है,बड़े निवेश या ऋण संबंधी निर्णय धीरे-धीरे लें।
स्वास्थ्य में लापरवाही न करें और निजी बातें सबसे साझा न करें।
5.सिंह राशि:आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है,राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता के योग हैं।
सामाजिक समारोहों में आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं।
इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, व्यापार विस्तार के अवसरों का उपयोग करें।
6.कन्या राशि:आज शुभचिंतकों के विरोध या आलोचना के बीच धैर्य बनाए रखने की सलाह है।
कार्य में एकाग्रता रखें,जिस कार्य में पूरा समर्पण देंगे, उसमें सफलता की संभावना बनेगी।
व्यर्थ बहस और धन-हानि की स्थिति से बचें।
7.तुला राशि:आज रिश्तों में स्पष्टता और भरोसा बढ़ाने पर ध्यान दें,गलतफहमियां कम होंगी।कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है, जिससे लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे।
आर्थिक निर्णयों में व्यावहारिक सोच रखें।
8.वृश्चिक राशि:आज चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है और गुरु की शुभ दृष्टि है, इसलिए कार्य व वित्त में सकारात्मक परिणाम के योग हैं।
रुका हुआ पैसा मिलने और नए ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सौहार्द बना रहेगा।
9.धनु राशि:आज राजनीति से जुड़े जातकों का प्रभाव बढ़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में नए अवसर और यात्रा से वांछित परिणाम मिलने के संकेत हैं।
धन-निर्णयों में विवेक रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें।
10.मकर राशि:आज लंबे समय से अटका कोई कार्य धन की व्यवस्था बनने से गति पकड़ सकता है।लक्ष्य पर एकाग्रता रखें, ध्यान भटकने से प्रगति धीमी हो सकती है।स्वास्थ्य की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
11.कुंभ राशि:आज आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के लिए सावधानी रखें।
प्रेम-जीवन में कुछ जटिलता आ सकती है; संवाद में स्पष्टता और धैर्य रखें।
महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले स्थिति को अच्छी तरह समझें।
12.मीन राशि:आज किसी बड़े ऑर्डर या कारोबारी अवसर मिलने के योग हैं।
सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें और एक-दूसरे को प्रेरित रखें,संबंधों में नैतिक कर्तव्य का ध्यान रखें।
दिन सामान्यतः अनुकूल रहेगा, विशेषकर व्यावसायिक प्रगति के लिए।
विशेष सुझाव
आज भगवान विष्णु की उपासना, पीला वस्त्र,भोजन, गुरु या विष्णु भगवान के मंत्र जप है।
वृश्चिक, मेष, सिंह और धनु राशि के लिए दिन विशेष अनुकुल है।
कर्क, कुंभ और कन्या राशि वाले धन, स्वास्थ्य व निर्णयों में विशेष सतर्कता रखें।
🚩 व्यक्तिगत कुंडली विश्लेषण हेतु आज ही संपर्क करें और अपनी जन्मकुंडली के अनुसार मार्गदर्शन प्राप्त करें 🚩
🚩 आप सभी का दिन शुभ और मंगलमय हो 🚩
🚩श्रीरस्तु🚩
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय (गुरु जी)
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


