Thursday, October 15, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरबुलंदशहर: साइबर ठगों ने फरीदाबाद के व्यक्ति से ठगे 1.37 लाख रुपये,...

बुलंदशहर: साइबर ठगों ने फरीदाबाद के व्यक्ति से ठगे 1.37 लाख रुपये, केस दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी रोहित पांडेय से 1 लाख 37 हजार 900 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान समन्वय पोर्टल पर इस ठगी का पता चला। संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन नरौरा क्षेत्र के बेलोन में मिली। शिकायत की जांच में पीड़ित की पहचान फरीदाबाद निवासी रोहित पांडेय के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments