बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से फरार हुए आरोपी को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम पुत्र अशरफ निवासी एतमाद सराय थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर शनिवार को न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुलंदशहर: 6 घंटे के अंदर फरार आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


