बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गया। महिला थाने पहुंची और मामले में तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह बाबूगढ़ छावनी से बीबीनगर बस अड्डे पहुंची थी और सैदपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी एक अनजान बाइक सवार ने उन्हें सैदपुर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया आरोप है कि बाइक सवार युवक ने सीओ आवास के पास बुजुर्ग महिला को उतार दिया। इसी दौरान वहां पर बाइक सवार युवक का दूसरा साथ ही भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला के कानों के सोने के कुंडल छीन लिए। यह कुंडल 7 ग्राम के बताए जा रहे हैं। इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बाइक सवारों को पकड़ लिया जाएगा।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



