बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में काली माता शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में रविवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में शोभायात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मार्ग की स्थिति, सुरक्षा इंतजामों और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और आमजन के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। एसएसपी ने धार्मिक आयोजन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा इंतजामों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


