Tuesday, October 20, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरअगौता: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत, चालक हिरासत में

अगौता: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत, चालक हिरासत में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के लुहारली गांव के बाहर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान कृष्ण की मौत हो गई। रोड़ी-बदरपुर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण बाइक से गांव के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने एक अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास किया, तभी बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही अगौता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी संजेश कुमार के अनुसार, मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments