बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में शनिवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस टीम ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। टीम ने जहांगीराबाद रोड और स्याना हाईवे पर कई स्थानों पर छापेमारी कर घरों और दुकानों में लगे बिजली मीटरों और सर्विस केबलों की जांच की।
इस दौरान कई जगहों पर अवैध कटिया डालकर और मीटर बाईपास करके बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। अभियान का नेतृत्व जेई राजेश मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि जहांगीराबाद रोड और स्याना हाईवे पर लाइन लॉस निर्धारित मानक से अधिक होने के कारण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर अंकुश लगाना और लाइन लॉस को कम करना है। जेई राजेश मौर्य ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल न करने और वैध कनेक्शन लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।
औरंगाबाद: बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


