बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सहकारी बैंक में खाताधारकों की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैशियर नितिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकाले जाने के आरोप सामने आए हैं। वहीं, शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
जानकारी के अनुसार, बैंक के वित्तीय रिकॉर्ड में कई संदिग्ध लेनदेन दर्ज हैं। 31अक्टूबर 2025 को दिनेश कुमार के खाते में करीब 92 हजार रुपये जमा किए जाने का उल्लेख है। वहीं, 20 फरवरी 2026 को नरेंद्र सिंह के खाते से 58 हजार 83 रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, 9 मार्च 2026 को बी-पैक्स दौलतपुर के लेनदेन में 9 हजार रुपये, 5 मार्च को आवर्ती खातों से 30 हजार रुपये और 11 फरवरी को ओमप्रकाश के पशुपालन ऋण खाते से 13 हजार रुपये के कथित गबन का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारियों की क्या भूमिका रही है। फिलहाल, आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
बुलंदशहर: सहकारी बैंक में गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार कर जेल भेजा
RELATED ARTICLES


