Monday, October 26, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबर50,000 रूपए का इनामी गौ तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

50,000 रूपए का इनामी गौ तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने 50,000/- रुपये के पुरस्कार घोषित गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। पकडे गए आरोपी की पहचान मुकीम पुत्र बाबू उर्फ बाबूद्दीन निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 15 अगस्त 2026 की रात में थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत गांव सबदलपुर एवं सुतारी के मध्य स्थित जंगल में आरोपियों द्वारा गौकशी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना चोला पर मुअसं-217/26 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि० पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस टीमे गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को थाना चोला पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में वांछित शातिर आरोपी मुकीम पुत्र बाबू उर्फ बाबूद्दीन निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया गया था। जिसे थाना चोला पर तैनात दो पुलिसकर्मियो के साथ मैडिकल परीक्षण हेतु बाइक से अस्पताल भेजा गया था। गैस गौदाम के पास पुलिसकर्मियो की बाइक फिसलकर गिर गयी जिससे आरोपी मुकीम पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर फरार हो गया, जिसकी सूचना पुलिसकर्मियो द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक चोला एवं डीसीआर को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक चोला द्वारा पुलिस फोर्स एवं स्वाट टीम देहात के साथ तत्काल मौके पर जाकर फरार बदमाश का पीछा किया गया तो बदमाश गैस गौदाम के पीछे झांडियो मे छिपता हुआ दिखायी दिया, जिसकी घेराबंदी की गयी तो बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फार्यारंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फारिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से सरकारी पिस्टल मय 09 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
घटना के सम्बन्ध में थाना चोला पुलिस द्वारा पूर्व में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा 01 अभियुक्त के विरुद्ध NSA की कार्यवाही भी की जा चुकी है। उक्त गौकशी की घटना में आरोपी मुकीम लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा 50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोला पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments