Tuesday, October 27, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: ट्यूबवेलों पर चोरों का आतंक, दो किसानों के यहां से केबल...

बुलंदशहर: ट्यूबवेलों पर चोरों का आतंक, दो किसानों के यहां से केबल व स्टार्टर चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ककरई में ट्यूबवेलों पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात चोरों ने दो किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए बिजली की केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए। लगातार हो रही वारदातों से किसानों में नाराजगी है और खेतों में बने ट्यूबवेलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने किसान राजेश सिंह के ट्यूबवेल के कोठरे का ताला तोड़कर करीब 30 मीटर बिजली की केबल और ऑयल वाला स्टार्टर चोरी कर लिया। वहीं, किसान संजय शर्मा के ट्यूबवेल से भी स्टार्टर और बिजली की केबल गायब मिली। सुबह खेतों पर पहुंचने के बाद किसानों को चोरी की जानकारी हुई।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 6 अक्टूबर से ट्यूबवेलों पर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भी कई किसानों के ट्यूबवेलों से केबल, स्टार्टर और खेती-किसानी का सामान चोरी हो चुका है। अब तक आठ ट्यूबवेलों को निशाना बनाए जाने के बाद दो और किसानों के यहां चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से केबल और स्टार्टर चोरी होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही बिजली की व्यवस्था प्रभावित होने से फसलों की सिंचाई में भी परेशानी आती है। किसानों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अमरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया कि चोरी की घटनाओं का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जाएगी। घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों से मिलने वाले तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments