Tuesday, October 27, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: होटल होली डे पर हंगामा

खुर्जा: होटल होली डे पर हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल होली डे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि होटल में एक युवती के साथ युवक के मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल से आधार कार्ड, डीवीआर और रजिस्टर समेत अन्य सामान जब्त किया है। होटल मैनेजर पर बिना आधार कार्ड के कमरे देने के आरोप भी लगाए गए हैं। होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments