बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव गांव के पास नहर किनारे मिला है। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
शिकारपुर: नहर के पास मिला अज्ञात युवती का शव
RELATED ARTICLES


