Saturday, October 31, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरअगौता: धार्मिक स्थल के पास लगा कूड़े का ढेर, दुर्गंध से ग्रामीण...

अगौता: धार्मिक स्थल के पास लगा कूड़े का ढेर, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता ब्लॉक के पवसरा गांव में धार्मिक स्थल के नजदीक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां कूड़ा जमा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के चलते मच्छर और मक्खियां पनपने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से जल्द कूड़ा हटवाने और गांव में नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments