बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में बुलंदशहर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले जिलेभर के कांग्रेसी सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। यहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करे हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। महारैली में जाने से रोकने के लिए जिले में कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस की दबिश, सपा नेताओं को नजरबंद करने और एक कांग्रेसी की गिरफ्तारी से विपक्षी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि महारैली में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने सुबह से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर दबिश दी।
वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी
RELATED ARTICLES


