Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार...

ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खुर्जा देहात निवासी शोकेन्द्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments