Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: यातायात माह का शुभारंभ, एसएसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी...

बुलंदशहर: यातायात माह का शुभारंभ, एसएसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह की शुरुआत की गई। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान में एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से सफर करने का संदेश दिया गया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments