Wednesday, November 4, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: खाद्य विभाग की छापेमारी, दो कुंतल छैना व रसगुल्ला कराया नष्ट

स्याना: खाद्य विभाग की छापेमारी, दो कुंतल छैना व रसगुल्ला कराया नष्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बुगरासी रोड स्थित राजा लड्डू भंडार पर पहुंची टीम ने विभिन्न मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, मौके पर करीब दो कुंतल छैना और रसगुल्ला नष्ट कराया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय और सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान छैना, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और बंगाली रसगुल्ला के नमूने लिए गए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच की गई। कार्रवाई की सूचना फैलते ही नगर के अन्य मिठाई कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। इस दौरान नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कौशल और कस्बा चौकी इंचार्ज मनीष यादव मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments