बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में चोरों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिस वक्त घर में चोरी हुई, पूरा परिवार खरीदारी करने के लिए बाहर गया हुआ था।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से करीब 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
सिकंदराबाद: कारोबारी के घर लाखों की चोरी
RELATED ARTICLES


