Friday, November 6, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअहमदगढ़: अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की छापेमारी, मिट्टी से भरे 3...

अहमदगढ़: अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की छापेमारी, मिट्टी से भरे 3 डंपर सीज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के मुमरेजपुर और फतेहगढ़ के जंगलों में चल रहे अवैध मिट्टी के खनन के खिलाफ शुक्रवार सुबह जिला खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ छापा मारकर मिट्टी से भरे तीन डंपर पकड़े। तीनों वाहनों को अहमदगढ़ थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ खनन माफियाओं ने डंपर छुड़ाने का दबाव बनाया, लेकिन अधिकारी ने साफ कर दिया कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि थाने के पास चल रहे अवैध खनन की भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments