Thursday, November 12, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरबाराही मेले में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम छवि ने...

बाराही मेले में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरी मासूम छवि ने तोड़ा दम


बुलंदशहर डेस्क (जययात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा में आयोजित बाराही मेले में हुए दर्दनाक हादसे में झुलसी पांच वर्षीय मासूम छवि की मंगलवार देर रात मौत हो गई। करीब 17 दिनों तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव ननिहाल आहार पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार, छवि अपने परिजनों के साथ मौहरसा गांव में आयोजित बाराही मेले में गई थी। मेले में उसके मामा रिंकू ने हलवाई की दुकान लगा रखी थी। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह खौलते तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को कढ़ाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। मासूम को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में करीब 17 दिनों तक उसका उपचार चला। इस दौरान परिजन लगातार उसकी सलामती की दुआएं कर रहे थे, लेकिन मंगलवार देर रात जिंदगी की जंग लड़ रही छवि आखिरकार हार गई। बुधवार सुबह जैसे ही मासूम का शव ननिहाल आहार पहुंचा, परिवार में मातम छा गया। जिस बच्ची के स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद में परिजन दिन-रात दुआ कर रहे थे, उसकी मौत की खबर से हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार ननिहाल में ही कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments