Thursday, November 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 32 इंच की स्मार्ट टीवी के ऑर्डर पर निकला इलेक्ट्रिक चूल्हा

बुलंदशहर: 32 इंच की स्मार्ट टीवी के ऑर्डर पर निकला इलेक्ट्रिक चूल्हा


बुलंदशहर डेस्क (जययात्रा):बुलंदशहर में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राहक ने 32 इंच की यूनिक्रॉन स्मार्ट एलईडी टीवी ऑर्डर की थी, लेकिन जब घर पर पार्सल पहुंचा और उसे खोला गया तो टीवी की जगह इलेक्ट्रिक चूल्हा निकला। पीड़ित ने कंपनी से शिकायत कर रिफंड मांगा, लेकिन आरोप है कि कंपनी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
मामला क्षेत्र की भट्टी वाली गली, नई बस्ती निवासी सुरेंद्र सिंह से जुड़ा है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 3 नवंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए 32 इंच की यूनिक्रॉन स्मार्ट एलईडी टीवी ऑर्डर की थी। 5 नवंबर को उनके घर पार्सल की डिलीवरी हुई। पैकेट खोलकर देखा तो उसमें टीवी के बजाय इलेक्ट्रिक चूल्हा रखा हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि गलत सामान मिलने के बाद उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर रिटर्न और रिफंड के लिए शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कंपनी ने उनकी रिफंड रिक्वेस्ट अस्वीकार कर दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ऑनलाइन शॉपिंग में हुई इस गड़बड़ी ने एक बार फिर डिलीवरी के दौरान मिलने वाले सामान की जांच और ग्राहकों की शिकायतों के निस्तारण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments