बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के RR पैट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की दोपहर एक बाइक, ई-रिक्शा में पीछे से जा घुसी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
आपको बता दे कि मामला शुक्रवार की दोपहर का है खुर्जा नगर क्षेत्र के RR पैट्रोल पंप के निकट ई-रिक्शा से बाइक की पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए तथा मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने ई-रिक्शा समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार वारिस और आमिर खुर्जा से अपने गांव अगवाल लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ई-रिक्शा में पीछे से टकराई बाइक, दो घायल
RELATED ARTICLES


