Friday, November 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: लाखों रुपये खर्च कर बनाया यात्री प्रतीक्षालय झाड़ियों में गुम, खुले...

बुलंदशहर: लाखों रुपये खर्च कर बनाया यात्री प्रतीक्षालय झाड़ियों में गुम, खुले में बस का इंतजार करने को मजबूर यात्री


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):बुलंदशहर में सरकारी धन से जनसुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण के बाद उनकी देखरेख कितनी होती है, इसकी तस्वीर ऊंचागांव विकासखंड की बसी बांगर ग्राम पंचायत में साफ दिखाई दे रही है। यहां लाखों रुपये की लागत से बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय बदहाली का शिकार है। प्रतीक्षालय चारों तरफ से झाड़ियों से घिरा हुआ है और अंदर-बाहर गंदगी व प्लास्टिक का कचरा फैला हुआ है।
हालात यह हैं कि यात्री प्रतीक्षालय में बैठने के बजाय सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। झाड़ियों के कारण प्रतीक्षालय तक पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो गया है। अंदर और बाहर फैले कूड़े-कचरे ने इसे उपयोग के लायक नहीं छोड़ा है। वहीं, दीवारों पर बनी पेंटिंग और यात्रियों की सुविधा के लिए लिखी गई सूचनाएं भी धीरे-धीरे मिटती जा रही हैं।
दरअसल, इस यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के साथ बस का इंतजार करने के लिए बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया गया था। सरकारी धन से तैयार यह सुविधा अब बदहाली की तस्वीर बनकर रह गई है।
अब सवाल यह है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस यात्री प्रतीक्षालय की सुध आखिर कौन लेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी इसकी सफाई और मरम्मत कराकर इसे दोबारा यात्रियों के उपयोग लायक बनाएंगे या सरकारी धन से बनी यह सुविधा यूं ही झाड़ियों में गुम रहेगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments