बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): छठ पर्व के दृष्टिगत बुलंदशहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के वलीपुरा नहर स्थित छठ पूजा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ASP सिटी ने छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP सिटी ने वलीपुरा नहर स्थित छठ पूजा घाटों का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES


