बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में दिनदहाड़े खनन का कारोबार चलने का मामला सामने आया है। खनन से जुड़े वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, खनन में लगे वाहनों के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जाम लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भारी वाहनों की आवाजाही राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सामने आने के बाद बुलंदशहर जिले की पुलिस ने थाना गुलावठी प्रभारी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है।
गुलावठी: दिनदहाड़े सड़कों पर दौड़ रहे खनन के डंपर
RELATED ARTICLES


