Monday, November 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: भीषण जाम से हाहाकार, भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड तक वाहनों...

बुलंदशहर: भीषण जाम से हाहाकार, भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड तक वाहनों की लंबी कतारें


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):बुलंदशहर में जाम की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार की रात भूड़ चौराहे से लेकर दिल्ली रोड तक भीषण जाम लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जाम के चलते वाहन चालक घंटों तक फंसे रहने को मजबूर हैं। सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमने से राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जाम से निकलने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। वहीं, जाम के कारण लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments