Monday, November 16, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरखानपुर: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

खानपुर: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवती का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव के जंगल में सोमवार को आम के बाग में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, युवती रविवार रात किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। सोमवार को उसका शव जंगल में मिला। घटनास्थल से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना खानपुर प्रभारी अनू प्रताप सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments