Tuesday, November 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में दो तहसीलदारों का तबादला, दो नए अधिकारियों की हुई तैनाती

बुलंदशहर में दो तहसीलदारों का तबादला, दो नए अधिकारियों की हुई तैनाती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश में राजस्व परिषद ने तहसीलदारों के तबादले किए हैं। 16 नवंबर को जारी आदेश के तहत बुलंदशहर में दो तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि जिले में दो नए तहसीलदारों की तैनाती की गई है।
आदेश के मुताबिक, बुलंदशहर में तैनात अजय कुमार को मेरठ और मनोज कुमार रावत को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। वहीं, अलीगढ़ से अवनीश कुमार तृतीय और गौतमबुद्धनगर से प्रतीत कुमार सिंह चौहान को बुलंदशहर में नई तैनाती दी गई है। राजस्व परिषद ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments