बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए रविवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, 38 हजार 500 रुपये की नकदी व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुल पुत्र तोताराम निवासी ग्राम जखैता थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, कुन्दन पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम जखैता थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर व विनोद पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम जखैता थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपियों ने थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माजरा से एक भैंस चोरी की थी। इसके अलावा 27 अक्टूबर को गांव इनायतपुर से भी एक भैंस चोरी की गई थी। चोरी की गई भैंस को बेचकर आरोपियों ने 38 हजार 500 रुपये हासिल किए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ककोड़: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की भैंस व पिकअप गाड़ी बरामद
RELATED ARTICLES


