Monday, November 16, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरजहांगीराबाद में दो कारों में लगी भीषण आग, टायर फटने से हुए...

जहांगीराबाद में दो कारों में लगी भीषण आग, टायर फटने से हुए धमाके


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद की आहार बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो कारों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की दोनों गाड़ियों के टायर फट गए। टायर फटने से हुए तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग मौके से दूर हटने लगे।
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं, सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल दोनों कारों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments